` कैसे करें फीमेल कंडोम का इस्तेमाल, क्या है इसके फायदे और नुकसान

कैसे करें फीमेल कंडोम का इस्तेमाल, क्या है इसके फायदे और नुकसान

कैसे करें फीमेल कंडोम का इस्तेमाल, क्या है इसके फायदे और नुकसान

दुनियाभर में पुरुष कंडोम बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन वहींफीमेल कंडोम को लोकप्रियता नहीं मिला पाई है जो असल में होनी चाहिए। पुरुष कंडोम को लिंग के ऊपर पहना जाता है जबकि फीमेल कंडोम योनि के अंदर लगाया जाता है। फीमेल कंडोम से जुड़े महिलाओं के मन में ऐसे कई सवाल होते हैंजिसे अक्‍सर वे पूछने में कतराती  हैं। देखा गया है कि खुद महिलाएं ही इसका इस्‍तेमाल नहीं करती क्‍योंकि उन्‍हें लगता है कि इससे किसी प्रकार का कोई खतरा न हो जाए। आइए जानते हैं फीमेल कंडोम का उपयोग कैसे करा जाता है।


female condom advantages disadvantages effectiveness,female condom effectiveness


कैसे करें फीमेल कंडोम का उपयोग

कंडोम खरीदने के बाद रैपर खोलें और इसे बाहर निकालें। इसमें एक छोटी और एक बड़ी दो रिंग लगी होती है। छोटी रिंग को नजदीक लाकर दबाएं और योनि के अंदर डालें। बड़ी रिंग वेजाइना की ओपनिंग को कवर करने का काम करती है। इंटरकोर्स करते समय ध्यान रखें कि लिंग फीमेल कंडोम के अंदर ही जाए ना कि कंडोम के आसपास। सेक्स के बाद बड़ी रिंग को खींचकर कंडोम को योनि से बाहर निकालें। कंडोम में गांठ लगाकर पेपर में लपेटकर कूड़ेदान में डाल दें।  
female condom advantages disadvantages effectiveness,female condom effectiveness

फीमेल कंडोम के इस्तेमाल से फायदे

यह अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाता है। इसके इस्तेमाल से पुरुष और महिला दोनों यौन संचारित रोगों से बचते है। अकसर गर्भनिरोधी गोलियों के साइड इफेक्ट देखने को मिलता है लेकिन इसके इस्तेमाल करने से कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता है। फीमेल कंडोम का इस्तेमाल एनल सेक्स के लिए भी किया जा सकता है। बाहरी रिंग खास तरह से डिजाइन किया होता है जो सेक्स के आनंद को बढ़ाता है। पार्टनर का इरेक्शन कम होने पर भी कंडोम अपनी जगह पर रहता है। फीमेल कंडोम इंटरकोर्स से कुछ घंटे आसानी से योनि में लगाया जा सकता है। फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करने से प्रेग्नेंसी से बचने के लिए महिला को अपने पार्टनर पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।
female condom advantages disadvantages effectiveness,female condom effectiveness

फीमेल कंडोम के इस्तेमाल से नुकसान

अन्य कंडोम की तरह फीमेल कंडोम के टिकाऊपन की गारंटी नहीं होती है। सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर यह किसी भी समय फिसल या फट सकता है। इंटरकोर्स के दौरान यह योनि में फिसल सकता है। फीमेल कंडोम हर जगह उपलब्ध नहीं है और पुरुष कंडोम की अपेक्षा काफी महंगा भी है। कंडोम को योनि के अंदर लगाने के कारण सेक्स के दौरान तेज आवाज आने की संभावना रहती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पुरुष कंडोम की तरह महिला कंडोम भी काफी प्रभावी है जबकि इसके फायदे और नुकसान अन्य कंडोम की तरह ही हैं। 
Janshruti & Team | nisha nik''ख्याति''

Post a Comment

0 Comments